फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बीएससी में प्रियंका, प्रतिभा व पूनक रहीं अव्वल

Fri, 30 Jun 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। कस्बे के महर्षि गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय में बीएससी गृह विज्ञान का रिजल्ट जारी हो गया है। इसमें गौतम बुद्ध की छात्रा प्रियंका पटेल ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा विश्वविद्यालय में इस महाविद्यालय की 10 छात्राओं ने स्थान बनाया है। बीएससी गृह विज्ञान तृतीय वर्ष का रिजल्ट जारी किया गया। इसमें प्रियंका पटेल ने 1800 में से 1448 अंक हासिल कर पूरे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह प्रतिभा कुशवाहा ने सातवां स्थान, पूनम अग्रहरि ने आठवां स्थान, उर्वशी देवी ने 12वां स्थान, नेहा यादव ने 17वां स्थान, तनीशा ने 19वां स्थान और सपना सिंह ने बीसवां स्थान विवि स्तर पर हासिल किया है। प्राचार्य रुचि गुप्ता व प्रबंधक रतीभान सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें