प्राइवेट बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत
कमासिन। थाना क्षेत्र में देर शाम एक बाइक सवार युवक को प्राइवेट बस ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक में सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुमेढ़ा सानी निवासी मुन्ना विश्वकर्मा (40) अपने साथी ननकवा यादव (38) के साथ बाइक से घर जा रहा था। पावर हाउस के पास उसकी बाइक बस की चपेट में आ गई। बस का पहिया सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसको गंभीर चोट आ गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बस चालक और परिचालक मौके से भाग गए।