फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Sun, 28 Aug 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
कैदी
विज्ञापन
बांदा। मंडल कारागार में हत्या के जुर्म में सजा काट रहे बंदी की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लकवा के लक्षण पाए गए हैं। देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव निवासी (हाल मुकाम सिविल लाइन, बांदा) ओमप्रकाश (60) पुत्र रविकरन को 25 साल पहले हुई हत्या के मामले में छह माह पहले सजा सुनाई गई थी। तभी से वह जेल में है। रविवार को बंदी रक्षक उसे जिला अस्पताल लाए और भर्ती कराया। एक हाथ और चेहरे पर लकवा जैसे लक्षण दिखाई दिए। वह बोलने में असमर्थ था। उधर, बंदी रक्षकों का कहना था कि दो दिन से उसकी तबियत खराब थी। सुधार न होने पर जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें