फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बांदा में धारदार हथियार से पुजारी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। निर्माणाधीन मकान में सो रहे पुजारी के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंचे एसपी, एएसपी और फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस पिता-पुत्र में अनबन की बात कह रही है। बेटा स्मैक का भी नशा करता है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में पुजारी शत्रुघ्न तिवारी उर्फ धड़ाका महाराज (65) बुधवार रात निर्माणाधीन मकान में चारपाई पर सोए थे। रात में हत्यारे ने धारदार हथियार से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। मकान अंदर से बंद था। गुरुवार सुबह जब वह रामजानकी मंदिर में पूजा करने नहीं पहुंचे तो बेटी आरती उन्हें जगाने पहुंची। कई बार बुलाने पर जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो वह भाई विपिन को घर से बुलाकर लाई। विपिन मकान का गेट फांदकर छत के रास्ते से अंदर पहुंचा तो पिता का शव खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद उसने पड़ोसियों और पुलिस को सूचित किया।



देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मिथलेश सिंह, एसपी अभिनंदन और अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। एसपी अभिनंदन ने बताया कि प्रथम दृष्टया पिता-पुत्र के बीच अनबन का मामला सामने आया है। घटना की जांच कराई जा रही है। पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें