निरीक्षण करते एडीजी प्रयागराज ज्योति नारायण। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
बांदा। मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों की समीक्षा के लिए एडीजी प्रयागराज ज्योति नारायण बांदा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डीआईजी राजेश एस, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल व अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में बनाए जाने वाले हेलीपैड और पंडित जेएन कॉलेज में प्रस्तावित आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। यहां पर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी प्लान, पुलिस बल की उपलब्धता, वाहन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया । इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा घेरा, प्रवेश व निकास मार्ग, वीवीआईपी मूवमेंट, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। संवाद