फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फोन पर मायके बात करने से मना करने गर्भवती ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो 30 बीएनडीपी 16- मृतका मंजू देवी। फाइल फोटो। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। फोन पर मायके बात करने से मना करने पर गर्भवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। मायके पक्ष ने दहेज में ढाई लाख रुपये न देने पर मारपीट कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव निवासी मंजू देवी (22) पत्नी भरत सिंह का शव रविवार को सुबह घर के अंदर साड़ी के फंदे से लकड़ी के बल्ली से लटका मिला। छोटी ननद रीतू ने कमरे का दरवाजा बंद देखा तो आवाज दी। अंदर से कोई आवाज न आने पर उसने भरत को बताया। भरत कमरे के पीछे से दीवार फांदकर कमरे में दाखिल हुआ और उसने कमरे की कुंडी खोली। पुलिस और मायके पक्ष को जानकारी दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। पति भरत ने बताया कि शनिवार की रात मंजू अपने मायके बात करने के लिए फोन देने को कह रही थी। उसने मना किया तो उसने फंदा लगाकर जान दी है।
मृतका के पिता राजा यादव निवासी गुमान गंज कोतवाली नरैनी ने बताया कि पुत्री की शादी 30 अप्रैल 2020 को भरत से की थी। मंजू 11 जनवरी को मायके आई थी। यहां से 22 जनवरी को ससुराल गई थी। आरोप है कि पति उसकी पुत्री को मायके में फोन नहीं करने दे रहा था।
विज्ञापन

छह-छह माह फोन पर बात नहीं हो पाती थी। इसको लेकर अक्सर दामाद पुत्री को पीटता भी था। कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। पुत्री तीन माह की गर्भवती भी थी। पिता ने दहेज में ढाई लाख रुपये न देने पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप भी लगाया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 30 बीएनडीपी 17- पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देता पिता राजा यादव। संवाद- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें