फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गर्भवती की मौत, मायके वालों ने जहर खिलाने की जताई आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गर्भवती की बुखार से हालत बिगड़ गई। ससुराल वाले उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालाें ने जहर खिलाने की आशंका जताई है। ढाई माह पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी गीता उर्फ रीना (22) दो माह की गर्भवती थी। बुधवार की रात हालत बिगड़ने पर पति प्रमोद और सास कला उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुर बच्चा कुशवाहा ने बताया कि चार दिन पहले वह मायके पाड़ादेव नरैनी से आई थी। उसे छह दिन से बुखार आ रहा था। जांच कराई तो टायफाइड निकला था। उसके लिए दवा भी लेकर आया था। इस बीच उसकी हालत और बिगड़ गई। जिससे उसकी मौत हुई है।
उधर, मृतका के चचेरे भाई प्रीतम सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल को शादी की थी। चार दिन पहले उसे मायके से ले जाने के लिए पति प्रमोद आए थे। उन्होंने जहर खिलाने की आशंका जताई है। पति घाटमपुर में रहकर कमाता है। शव का मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल से जानकारी मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन बुखार की बात कह रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें