फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आईआईटी पटना में चयनित प्रशांत सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बड़ोखर खुर्द के उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़ुई के पुरातन छात्र को आईआईटी पटना में चयनित होने पर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि ऐसे छात्र अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनते हैं।
विज्ञापन

पड़ुई गांव निवासी किसान कल्लू श्रीवास के बेटे प्रशांत का चयन आईआईटी पटना में होने पर उच्च प्राथमिक विद्यालय में सम्मान समारोह किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी किशन कुमार मिश्रा व एआरजी डॉ. सौरभ आर्य मेधावी छात्र को माला पहनाकर सम्मानित किया। कहा कि शिक्षा में वह ताकत है, जो बुलंदियों को खुद हासिल कर लेती है। छात्र-छात्राएं नियमित विद्यालय आएं और मन लगाकर पढ़ाई करें।
प्रशांत ने वर्ष 2019 में यहां से आठवीं पास की थी। डाॅ. सौरभ ने उसे उपहार देकर सम्मानित किया। संचालन शिक्षक रमेशचंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक असलम रब्बानी,शिक्षिका सुषमा सिंह परिहार, अनीता, प्रीति श्रीवास, अनुदेशक कैलाश, शिक्षामित्र रामबरन सहित अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें