बांदा। कलक्ट्रेट सभागार में सांख्यिकीय आंकड़ों के संग्रहण के संबंध में शुक्रवार को जागरूकता कार्यशाला हुई। आयुक्त आरपी सिंह ने कहा कि आकड़ों की नीति निर्माण और कार्यक्रमों केे मूल्यांकन में महत्पूर्ण भूमिका होती है। गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और आर्थिक विकास के लिए मूल्यवान है। सर्वे में आंकड़े सही तभी होंगे जब सभी लोग जागरूक होकर अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में पिछले वर्षों की अपेक्षा काफी विकास हुआ है। इस प्रकार का सर्वेक्षण एक अच्छी शुरुआत है, जिससे सर्वेक्षण में प्राप्त आंकड़ों के अनुसार नीति का निर्धारण कर अविकसित क्षेत्रों को विकसित करने के साथ अर्थव्यवस्था में भी बेहतर की जा सकेगी।
सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने कहा कि व्यापारियों एवं उद्यमियों ने व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए जो सुझाव रखे हैं, उन सुझावों को सर्वे के आधार पर नियोजन विभाग कार्य करेगा। उद्यमी रोहित जैन, राजकुमार राज, संतोष गुप्ता, मनोज जैन ने उद्यमियों के लिए सिंगल बिंडो सिस्टम को प्रभावी बनाये जाने व परिवहन, टूरिज्म उद्योग को बढ़ाने, कच्चे माल की उपलब्धता के संबंध में सुझाव दिये। एडीएम उमाकान्त त्रिपाठी, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या विभाग अमलेन्द्र राय, डीएसटीओ संजीव बघेल एवं पुष्पेद्र कुमार, एनएसओ के प्रतिनिधि रोहित श्रीवास्तव, रंजत कुमार रहे। संवाद