फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पुलिस चुनाव ड्यूटी पर, स्टाफ नर्स के नहीं हुए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। स्टाफ नर्स से छेड़छाड़ मामले में आरोपी पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। उन्हें जौरही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि विभागीय स्तर से घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, चुनाव ड्यूटी के चलते पुलिस पीड़ित स्टाफ नर्स के न्यायालय में बयान दर्ज नहीं करा सकी। तिंदवारी पीएचसी में मंगलवार की रात ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ नर्स से शराब के नशे में छेड़छाड़ मामले में हो रही स्वास्थ्य विभाग की किरकिरी पर सीएमओ ने सख्त रुख अपनाया है। आरोपी प्रभारी चिकित्साधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाकर जौरही पीएचसी स्थानांतरित कर दिया है।
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी को जौरही पीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी (द्वितीय श्रेणी) पद पर भेजा गया है। विभागीय जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने पीड़ित स्टाफ नर्स के बयान दर्ज कर लिए, लेकिन न्यायालय में बयान नहीं हो सके। क्षेत्राधिकारी सदर अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि चुनाव के कारण न्यायालय में बयान नहीं कराए जा सके हैं। अब शुक्रवार को न्यायालय में बयान कराए जाएंगे। घटना की जांच की जा रही है।
सीएमओ के सामने रखा पक्ष
आरोपी प्रभारी चिकित्साधिकारी (द्वितीय) डॉ. लवलेश पटेल का कहना है कि उन्होंने सीएमओ के सामने लिखित अपना पक्ष रखा है। स्टाफ नर्स द्वारा उन पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाया गया है। ड्यूटी करने और लापरवाही न बरतने व सरकारी आवास खाली करने के लिए कई बार कहा गया था। इसी खुन्नस में स्टाफ नर्स ने अनर्गल आरोप मढ़ दिए। कहा कि 28 फरवरी (मंगलवार) की रात डिलीवरी रूम में भीड़ थी।
शिकायत मिली कि स्टाफ नर्स नहीं है। फोन करने पर काफी देर बाद आई तो उन्हें जिम्मेदारी से ड्यूटी के निर्देश दिए। तभी आरोप मढ़ दिए, जबकि वहां आशा कार्यकर्ता, प्रसूता व उसके परिजन भी मौजूद थे। उनके आवास में तोड़फोड़ भी की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें