नरैनी (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र के दो गांजा तस्करों को सीमावर्ती मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों की बाइक और मोबाइल फोन जब्त कर लिए। सीमावर्ती गोयरा (छतरपुर) थाना क्षेत्र के बछेरा खेड़ा गांव में बुधवार को बाइक पर घूम रहे दो संदिग्धों को एमपी पुलिस ने पकड़ लिया। गोयरा एसओ ब्रजेंद्र कुमार चाचौदिया ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहबाजपुर गांव निवासी विनोद कुमार व जागेश्वर निषाद हैं। उनके पास से 850 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। दोनों को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया है। (संवाद)