फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पुलिस ने पकड़ा 4.37 कुंतल विस्फोटक पदार्थ

Wed, 08 Nov 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने घनी आबादी में एक गोदाम से 13 बोरियों में 4.37 कुंतल विस्फोटक पदार्थ पकड़ा है। एक 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका पिता मौके से भाग गया। आरोपी लाइसेंस नहीं दिखा सके। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जेल चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ झंडा तिराहे के पास तैनात थे। मुखबिर से सूचना मिली कि मुचियाना मुहल्ला कालवनगंज में सईदुररहमान अपनी पुरानी गोदाम में काफी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखा है। उसका लड़का फुटकर में लोगों को यह सामग्री बेच रहा है। उसका गोदाम घनी बस्ती में है। ऐसे में अप्रिय वारदात को लेकर भी उसने सचेत किया।
चौकी प्रभारी ने इसकी जानकारी अपनी टीम को दी और फिर मुचियाना मोहल्ला पहुचे तो मुखबिर ने एक गोदाम की ओर इशारा किया। गोदाम के अंद पहुंचे तो दो व्यक्ति विस्फोटक पदार्थ को अलग- अलग पन्नियो में रखकर बांध कर बोरियों में रख रहे थे। गोदाम के दरवाजे के पास कुछ लोग सामान खरीदने के लिए खडे़ थे। पुलिस को देख वहां खलबली मच गई। एक व्यक्ति आहट पाकर मौके से भागने लगा।
विज्ञापन

जब तक उसे पकड़ते वह गलियों से भाग गया। गोदाम के अंदर मौजूद दूसरे व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछने पर उसने अपना नाम मुसैफ अहमद निवासी मर्दननाका थाना कोतवाली नगर बताया। गोदाम के अंदर 13 बोरियोंं में विभिन्न प्रकार के विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ। विस्फोटक पदार्थ को अलग अलग वजन किया। एक बेरियम करीब 134 किलोग्राम तीन बोरियों में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें