एप्प से ----- बाँदा । बालू में अवैध वसूली और पूर्व प्रधान के साथ बदसलूकी पर गाँव के लोग पुलिस के सामने आ गए। पूर्व प्रधान को ले जा रहे पुलिस के वाहन को महिलाओं ने रोक लिया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच देर तक धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई । ग्रामीणों के तेवर देखकर पुलिस बैकफुट पर आ गई और पूर्व प्रधान को अपने वाहन से उतारकर वहाँ से निकल गई । इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ। थानाध्यछ रामेंद्र तिवारी ने किसी भी ऐसी घटना से इनकार किया।