चित्रकूट। सीएचसी खोह परिसर में 108 व 102 के ईएमटी की रिफ्रेशर ट्रेनिंग का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी के ईएमटी व 108, 102 सेवा के मंडल अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सीएमओ ने सभी को गोल्डन ऑवर में सेवा देने का संकल्प दिलाया।
सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने एंबुलेंस कर्मचारी के कार्य की सराहना की। कहा कि प्रत्येक कर्मचारी का दायित्व है कि वह अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वाहन करे। वाहन की नियमित जांच कराते रहें। मंडल अधिकारी प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि संस्था ट्रेनिंग के माध्यम से कर्मचारियों को और बेहतर बनाती रहती है।
लखनऊ के ट्रेनर रोहित पांडे व रोहित कुमार ने बताया कि मरीज की जान बचाना व प्राथमिक उपचार करना सभी कर्मचारियों का प्रथम दायित्व है। क्वालिटी इंचार्ज रोहित ने एंबुलेंस में उपस्थित उपकरणों व दवा के बारे में एंबुलेंस कर्मचारी को दोबारा जानकारी दी। इस मौके पर एंबुलेंस प्रभारी प्रदीप द्विवेदी, राजेश आदि मौजूद रहे।