फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मां महेश्वरी की ड्योढ़ी पर सांगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नवमी पर भक्तों ने मां सिद्धिदात्री का पूजन अर्चन कर नवरात्र व्रत परायण किया। देवी मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ा। भक्तों ने इस दौरान जवारा खोटा और सांगों का प्रदर्शन किया। उधर, शाम होते ही देवी पंडालों में दर्शन को लोग उमड़ पड़े और मां को एक टक निहारते रहे।
विज्ञापन

शहर में काली देवी मंदिर में भोर से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। महेश्वरी देवी मंदिर में भी भक्तों की जबर्दस्त भीड़ उमड़ी। मंदिर के सामने स्थित मैदान भक्तों के खचाखच भरा रहा। उत्साहित भक्तजन जयकारे लगाते रहे। यहां शहर व दूर-दराज क्षेत्रों से जवारा लेकर महिलाओं की टोलियां पहुंचीं। भक्तों ने सांगों का प्रदर्शन किया।
खाईंपार स्थित देवी मंदिर में भी भक्तों की बराबर भीड़ बनी रही। महिलाओं व भक्तों ने देवी स्वरूपा कन्याओं को भोजन कराया। दोपहर बाद नौ दिन के व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

उधर, विध्यवासिनी देवी खत्री पहाड़ में देवी के पूजन अर्चन को तपती सीढि़यों की परवाह किए बिना दूर दराज से आए भक्त पहाड़ के ऊपर पहुंचे। पूजन अर्चन कर जवारा खोटे, मन्नत मांगी। यहां अष्टमी व नवमी को नीचे के मंदिर के पट बंद रहते हैं। इस दौरान लोगों ने रामलीला, काला जादू सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया।
पैलानी के खप्टिहा कलांं कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र में अंतिम दिन नौ दिनों तक व्रत रखने सांगों के साथ देवी गीत, उमाह गाजे हुए मंदिर पहुंचे और माथा टेका। बाद में जवारों को नदी व तालाबों में विसर्जित किया। बदौसा में ज्वेलर्स एवं सेठानी दुर्गा समिति के तत्वावधान में देवी जागरण हुआ। जिला पंचायत सदस्य मयंक द्विवेदी, शंकर लाल सोनी ,व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन जैन आदि मौजूद रहे। बबेरू के मां मढ़ी दाई, अद्धभुत शिव मंदिर व सभी देवी पंडालो मे दर्शनाथियों की खासी भीड रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें