बांदा। तीन माह से बाधित जलापूर्ति से परेशान मोहल्ला परशुराम तालाब के लोगों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। उन्होंने खाली बाल्टियां लेकर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जल संस्थान में शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से तीन माह से जलापूर्ति बाधित है। विभाग को कई बार सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। सभासद आशाराम, राम जानकी, दुर्गा प्रसाद, नसीर अहमद, मोहम्मद शफीक, अयूब, मनोज, मोहम्मद, साजिद, जहान, रहमत, साजिद, सलीम, रमजानी, नफीस, रजिया, इकबाल रहे।