फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने घेरा सब स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर की विद्युत आपूर्ति ध्वस्त है। भीषण गर्मी के बीच सुचारू बिजली आपूर्ति न मिलने से लोगों का जीना मुश्किल है। रविवार की रात दस बजे बिजली गुल हुई तो पीलीकोठी से जुड़े दर्जन भर मोहल्लों में लोग गर्मी से परेशान हो उठे। अधिकारियों के फोन न उठाने पर रात एक बजे लोग उपकेंद्र पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोश भड़कते देख लाइनमैन व कर्मी भाग खड़े हुए। सदर विधायक के प्रतिनिधि ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती अब शहरवासियों को अखर रही है। विभागीय अफसर कान में तेल डालकर सो जाते हैं और जनता को बगैर बिजली के भगवान भरोसे छोड़ देते हैं। बीती रात शहर के दो दर्जन से अधिक मोहल्ले पांच घंटे अंधेरे में डूबे रहे। रात करीब 10 बजे पीलीकोठी पावर हाउस में संबद्ध स्टेशन रोड, छोटी बाजार, महेश्वरी देवी, टेलीफोन, मर्दननाका, अलीगंज विद्युत फीडरों की बिजली कई घंटे न आने से गर्मी से बेहाल लोगों ने विभागीय अफसरों को फोन मिलाया, पर उन्होंने फाेन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा। लोगों का आक्रोश बढ़ा और कई मोहल्लों के लोग एकजुट होकर पीलीकोठी पावर हाउस पहुंच गए।
सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित भीड़ का गुस्सा देखकर नाइट ड्यूटी में तैनात विद्युत कर्मी पावर हाउस छोड़ कर भाग निकले। लोगों ने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को फोन मिलाया। उनके प्रतिनिधि रजत सेठ पीली कोठी पावर हाउस पहुंचे और आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास किया। विभागीय अफसरों से बात की तो पता चला कि विद्युत कर्मियों और पेट्रोलिंग टीम फाल्ट ढूंढ पाने में नाकाम साबित हो रही है। उप खंड अधिकारी चंदन यादव ने बताया कि बबेरू रोड में कहीं 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया है, जिसे तलाशने के लिए टीम पेट्रोलिंग कर रही है।
विज्ञापन

लोगों का आक्रोश शांत न होता देख विधायक प्रतिनिधि ने मुकामी पुलिस को भी पावर हाउस में बुला लिया। पुलिस के आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए। रात करीब तीन बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
शहर में दोपहर में बाबूलाल चौराहे में केबल जल गई तो मर्दननाका में पोल टूटकर गिर गया। खुटला, अवस्थी भवन, कोतवाली रोड, अलीगंज के सेठ जी का बाड़ा में शुकुल कुआं में दिन में छह घंटे से ज्यादा बिजली नहीं आई और लोग गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें