फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पीली कोठी सब स्टेशन धड़ाम, चार घंटे बंद रहे तीन फीडर

Fri, 15 Sep 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर में तमाम प्रयासों के बाद बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं आ पा रही है। गुरुवार की सुबह पीली कोठी सब स्टेशन में इनकमिंग द्वितीय की मशीन में फाल्ट हो गया। इससे तीन फीडरों से जुडे करीब एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली चार घंटे तक बंद रही। इसके अलावा बाबूललाल चौराहा में अंडर ग्राउंड केबिल के खराब होने सहित ट्रांसफार्मर, तार टूटने व फाल्टों से अन्य मोहल्लें की भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन


पीली कोठी विद्युत सब स्टेशन में गुरुवार की सुबह 11.55 बजे इनकर्मिंग द्वितीय की मशीन बर्स्ट हो गई। शहर के चार फीडर अलीगंज, स्टेशन रोड, छोटी बाजार करीब चार घंटे तक बंद रहे। इससे दो दर्जन मोहल्लों के लोग बिना बिजली के परेशान रहे।
उधर, राइफल क्लब मैदान में पानी भर जाने से सुबह बाबूलाल चौराहा में अंडर ग्राउंड केबिल में गड़बड़ी आ गई। आसपास के क्षेत्र की बिजली तीन घंटे तक बंद रही। कटरा पूर्वी इलाके में सुबह एबीसी कैबिनेट बदलने से देर शाम तक कटरा सहित आसपास के मोहल्लों की बिजली प्रभावित रही। करीब 10 घंटे बिजली बंद रहने से लोगों को इनवर्टर आदि बोल गए।
विज्ञापन

लोग उमस भरी गर्मी में परेशान दिखे। फाल्ट से करीब डेढ़ घंटे तक सुबह महेश्वरी देवी फीडर बंद रहा। इसके अलावा फाल्टों के कारण इंद्रा नगर, कालू कुआं, जरैली कोठी, मंढिय़ा नाका व चिल्ला रोड, तुलसी नगर से जुडे फीडर बंद रहे और लोगों बिजली संकट से जूझना पड़ा। पीली कोठी सब स्टेशन के अवर अभियंता सावेंद्र पटेल का कहना है कि बारिश के कारण फाल्ट की समस्याएं बढ़ी है।
सूचना मिलने पर तत्काल मरम्मत का काम कराया जाता है। शहर में अलग-अलग सिफ्ट में सात टीमे काम कर रही है। टीमों को करंट से बचने के लिए रबड़ के दस्ताने दिए गए है। उप खंड अधिकारी चंदन यादव का कहना है कि बरसात में बिना दस्ताने के काम करना जोखिम भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें