खप्टिहा कलां। महिला ने पेड़ में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। पैलानी क्षेत्र के पड़ोहरा गांव में सोमवार की सुबह शिवकुमार निषाद की पत्नी श्रीमती (40) ने घर से 100 मीटर दूर बबूल के पेड़ में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका को पति ने डेढ़ दशक पूर्व छोड़ दिया था। मृतक के दो बेटे नीरज और सुनील है। सुनील गोवा में रहकर मजदूरी करता है। नीरज मां के साथ गांव में रहता था। सुबह नीरज उठा और मां के घर पर न मिलने पर वह उसे ढूंढने निकल गया। घर से कुछ दूर पेड़ पर मां का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ जीतेंद्र कुमार का कहना है कि मृतका पति के छोड़ देने के बाद से मानसिक रूप से बीमार थी। दंपती के बीच मुकदमा भी कोर्ट में विचाराधीन है। (संवाद)
--------------------