फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की बेरहम पिटाई से पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के पिपरगवां गांव में पति की पिटाई से सरोज (22) की मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति व देवर पर दहेज की मांग लेकर अक्सर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी पति हिरासत में है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही। शनिवार की रात किसी बात पर सरोज का पति सुनील वर्मा से विवाद हो गया। सुनील ने कमरा बंद कर पत्नी सरोज को जमकर पीटा। रविवार को सुबह भी उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सरोज को पीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन आरोपी सुनील को मानसिक रूप से कमजोर बता रहे हैं। उधर, मृतका के पिता बड़कू वर्मा ने थाने में दी तहरीर में कहा कि पति सुनील और देवर बाइक और 50 हजार रुपये के लिए पुत्री सरोज के साथ अक्सर मारपीट करते थे। इसी बात पर पुत्री की पीटकर हत्या कर दी गई। थाना इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि पति और देवर रज्जू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि, परिजनों का कहना है कि पति पुलिस हिरासत में है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें