फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी पैथोलॉजी पर प्रशासन के छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुख्यमंत्री के भ्रमण के अगले ही दिन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने मंडल मुख्यालय के कुछ चुनिंदा लैब और पैथोलॉजी की तरफ रुख करते हुए इनकी जांच पड़ताल की। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्ता, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा और नगर क्षेत्राधिकारी ने बजरंगा डायग्नोस्टिक, हांडा डायग्नोस्टिक, बुंदेलखंड डायग्नोस्टिक सेंटर और गोमती पैथोलॉजी का निरीक्षण किया। इनके अभिलेख खंगाले। मरीजों से लिए जाने वाले टेस्ट शुल्क की रसीदें देखीं। कई पैथोलॉजी सेंटर यह अभिलेख नहीं दिखा पाए। सीएमओ ने बताया कि मंडलायुक्त और डीएम के निर्देश पर यह आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जांच में पाई गई गड़बड़ियों पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि निर्धारित शुल्क से अधिक लेने पर सख्त कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें