फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी-बिजली समस्या पर सांसद की फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सांसद आरके सिंह पटेल ने सोमवार को शहर की पानी-बिजली की समस्या को संज्ञान में लेते हुए अफसरों को कड़ी फटकार लगाई है। 24 घंटे के अंदर व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए हैं। सांसद प्रतिनिधि स्वदेश शिवहरे गौरव ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से लगातार अतर्रा चुंगी चौकी, आवास विकास, छावनी, मढिय़ा नाका, खुटला, शांति नगर में पानी, बिजली समस्या की शिकायतें आ रही हैं। सोमवार को सांसद ने अफसरों को निर्देश दिए कि पानी-बिजली की समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाए। प्रतिनिधि को अतर्रा चुंगी चौकी भेजा। शिवहरे ने जेई को मौके पर बुलाकर समस्या के निदान को कहा। जेई ने बताया कि केबल बड़ी समस्या है। कनेक्शन अधिक होने से केबल लोड नहीं ले पा रही, जिसको सुधारा जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें