फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्रीमियर लीग का पहला मैच पनगरा ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। प्रीमियर लीग (सीजन-2) का गुरुवार को आगाज हो गया। पहले दिन पनगरा और रिसौरा टीम के बीच मैच खेला गया। पनगरा टीम ने शानदार जीत हासिल की। हरफन प्रदर्शन पर टीम के जीतू गुप्ता को मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

लीग मैच की शुरुआत भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमलाकांत द्विवेदी ने फीता काटकर की। इसके बाद लीग का पहला मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पनगरा टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 97 रन बनाए। रिसौरा की पूरी टीम सिर्फ 58 रन पर सिमट गई। प्रीमियर लीग के अध्यक्ष सोनू ठाकुर ने बताया कि रोजाना एक मैच खेले जाएंगे। सुनील चौरसिया, शिव प्रसाद गौतम, हरिराम कबीर बेदी, अंशुल द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें