फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, मामा-भांजे घायल

Wed, 24 Jun 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे मामा-भांजे मंगलवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गए। हमीरपुर जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के दतिया गांव निवासी रामआसरे (35) अपने भांजे बलिंदर (22) निवासी बनीपुरा, थाना कबरई, जनपद महोबा के साथ मंगलवार सुबह बाइक से चित्रकूट जा रहे थे। बाइक बलिंदर चला रहा था। सुबह करीब टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें