फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मंडलीय चिकित्सालय में शुरू हुई ओपीडी, पहले दिन 110 मरीजों ने कराया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला अस्पताल कैंपस में नवनिर्मित 200 शैया उच्चीकृत मंडलीय चिकित्सालय में सोमवार से ईएनटी, फिजियोथेरेपी और दंत विभाग की ओपीडी शुरू हो गई। पहले दिन 110 मरीजों ने उपचार कराया। इसमें ईएनटी के 50, फिजियोथेरेपी के 20 और दंत रोग के 40 मरीजों को देखा गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने ओपीडी का निरीक्षण किया। मशीनों के विषय में जानकारी ली।
विज्ञापन


अत्याधुनिक मशीनों से लैश मंडलीय चिकित्सालय में सोमवार को बहुप्रतिक्षित ओपीडी ईएनटी में डॉ. ईशान दीक्षित मरीजों को देखते रहे। उनके पास पहले दिन पचास मरीज पहुंचे। फिजियोथेरेपी विभाग में डॉ. शशिकला रोगियों को फिजियोथेरेपी के माध्यम से उपचार करतीं दिखीं। इसी तरह दंत विभाग में डॉ. प्रसून खरे और डॉ. रफीक सिद्दीकी ने मरीजों का उपचार किया। पहले दिन मिशन इंद्रधनुष के उद्घाटन अवसर पर पहुंची डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सभी ओपीडी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने डॉक्टरों से मशीनों और उपचार के संबंध में जानकारी ली। सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा ने बताया कि ईएनटी ओपीडी में कान साफ करने की मशीन, फिजियोथेरेपी में पैरालिसिस, कमर दर्द, घुटने का दर्द, गर्दन दर्द आदि से संबंधित मशीनें यूएसटी, एसडब्ल्यूडी मशीनें आदि उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें