फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति’ के ऑनलाइन आवेदन 31 तक

Mon, 28 Aug 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति आवेदन की छात्राओं को जानकारी देतीं प्रधानाचार्य बीना गुप्ता। - फोटो : banda up
विज्ञापन
 कक्षा 9 और 10 के मेधावियों को 30 हजार रुपये और कक्षा 11 व 12 के मेधावियों को 50 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस वर्ष भी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति हासिल करने के लिए मंडल के मेधावियों में जोश और हौसला है। आवेदन सिर्फ आनलाइन स्वीकार होंगे। इसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त तक होगी। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ पूरे देश में 36 मेधावियों को 14.4 लाख रुपये की छात्रवृत्ति देगा। इसके लिए मेधावियों को लिखित परीक्षा देनी होगी। मंडल मुख्यालय बांदा में परीक्षा होगी। आवेदन करने वालों को पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। प्रादेशिक बोर्ड से उत्तीर्ण होना चाहिए। वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से अधिक न हो। आवेदन संबंधी जानकारी के पोस्टर इंटर कालेजों में चस्पा कर दिए गए हैं। ‘अमर उजाला’ कार्यालय में भी पोस्टर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें