फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आंगनबाड़ी की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में तैनात वरिष्ठ लिपिक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से एक लाख रुपये ठग लिए। महिला ने मुख्यमंत्री समेत डीएम और एसपी को पत्र देकर लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कस्बे के आजाद नगर मोहल्ला निवासी सुनीता देवी ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि अक्तूबर 2021 में बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जगह निकली थी। उसने भी आवेदन किया था। यहां तैनात बाल विकास विभाग के वरिष्ठ लिपिक ने उससे नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये जमा करा लिए।
10 महीने बीत गए, लेकिन उसकी नियुक्ति नहीं हुई। उसने अपने दिए रुपये मांगे तो लिपिक उसे धमका रहा है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी केसरी नंदन तिवारी ने कहा कि महिला का शिकायती पत्र मिलने पर लिपिक के खिलाफ निलंबन के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीपीओ बिसंडा प्रियांशी पटेल ने कहा कि मामले की जानकारी की जा रही है। शिकायत सही पाए जाने पर लिपिक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
मुशर्रफ खां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें