ई रिक्शा पलटने से जिला अस्पताल की ओटी में घायल।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। अलग-अलग तीन सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, सात लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाली के अलीगंज मोहल्ला निवासी प्रद्युम्न नारायण (20) व अवंतिनगर निवासी मयंक पांडे (20) बुधवार की शाम स्कूटी से अलीगंज से मयंक के घर जा रहे थे। खूंटी चौराहा के पास सामने से आए वाहन से बचने में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ईंट के चट्टे से भिड़ गए। इससे दोनों घायल हो गए। दोस्त हर्ष ने बताया कि प्रद्युम्न नारायण को ज्यादा चोट आने पर कानपुर रेफर किया गया है। मयंक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। चचेरे भाई शीलू ने बताया कि प्रद्युम्न नारायण की इलाज के दौरान मौत हो गई है बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव निवासी प्रेमा (60) दो पौत्रों आकाश (13) व अंशु (8) को लेकर भाई सिंहपुर गांव के गयाप्रसाद (35) के साथ मकर संक्रांति का त्योहार मनाकर बाइक से बुधवार की देर शाम वापस गांव जा रही थी। एक ही बाइक पर चारों सवार थे। ओरन गांव में आरा मशीन के पास बाइक गोबर पर फिसलकर सड़क किनारे खंभे से जा टकराई। इससे चारों घायल हो गए। अतर्रा कोतवाली के लाेधन पुरवा निवासी सुल्ताना (60) व अंकित (17) गुरुवार को सुबह 10 बजे ई रिक्शा से अतर्रा से लोधनपुरवा जा रहे थे। गोखिया रोड पुल के पास ई रिक्शा पलट गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।