फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Sat, 10 Jun 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा जिले के तिंदवारी में स्कूटी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। इनमें से एक को पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बबेरू के देवरथा गांव निवासी अर्जुन (30) स्कूटी से कस्बे की ओर आ रहा था। दूसरी ओर से बाइक में सवार जसईपुर गांव का अजय यादव (17), ओम (15), नितिन (15) निवासी जसईपुर जा रहे थे।

विज्ञापन


तिंदवारी गैस एजेंसी के सामने नेशनल हाईवे पर दोनो की आमने सामने टक्कर हो गई। एंबुलेंस से सभी घायलों को पीएचसी लाया गया। यहां अर्जुन और अजय को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें