बांदा। डायरिया से पीड़ित युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा डायरिया और बुखार से पीड़ित 12 लोगों को भर्ती कराया गया है।
देहात कोतवाली के लामा गांव निवासी बाबूलाल (45) को परिजनों ने शुक्रवार की शाम पांच बजे डायरिया के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, डायरिया और बुखार के चलते मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बेरी गांव निवासी अमन (24), बाबा तालाब निवासी अजीज (11), चंदवारा गांव निवासी आयूषी (2), रमपुरवा गांव निवासी रचना (45), महोखर गांव निवासी ऊषा (सात माह), लामा गांव निवासी दो बहनें कोमल (12), इंदू (5), गुसियारी गांव निवासी अब्बास (20 माह), बड़ोखर बुर्जुग गांव निवासी अंशिका (4), चिलेहटा गांव निवासी महावीर (85), कुसुमा गांव निवासी अनुष्का (21), खुटला निवासी प्रमोद (44) को भर्ती कराया गया है।