फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक में सवार दो अन्य गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के निलाथू गांव निवासी सतीश (19) अपनी चाची संगीता को उनके मायके गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव में छोड़ने के लिए गया था। वहां से उन्हें छोड़कर वापस वह गांव जा रहा था। तभी बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव के पास सामने से आई दूसरी बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइकों में सवार तीनों गंभीर घायल हो गए। सतीश को जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। दो अन्य घायलों को बिसंडा पीएचसी में भर्ती कराया गया है। मृतक बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। परिजनों ने बताया कि मृतक राजमिस्त्री था। दो मार्च को अपने भाई की शादी में शरीक होने के लिए चेन्नई से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें