फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आमने-सामने हुई बाइक की भिड़ंत एक बाइक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र के नरदहा गांव निवासी रामस्वरूप खटिक (48) सोमवार की देर शाम बाइक से घरेलू सामान खरीदने के लिए कालिंजर आए थे। यहां से सामान खरीद कर वह बाइक से गांव जा रहे थे। तभी सामने से आई दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें पहले नरैनी सीएचसी फिर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में दिखाया। मेडिकल काॅलेज से उन्हें कानपुर के लिए रेफर किया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। भांजे अजय सोनकर ने बताया कि घर में पत्नी मीरा व तीन पुत्री व दो पुत्र हैं। मृतक खेतिहर मजदूर था। कालिंजर थाना इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें