बांदा। अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 9.2 किलो हरा गांजा बरामद किया है।
देहात कोतवाली पुलिस ने गुरेह गांव के बिरंची पुरवा में कल्लू वर्मा को गिरफ्तार किया है। यह घर के बगल में खाली पड़ी जमीन में यूके लिप्टस पेड़ों की आड़ में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा था।