फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 500 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। कोतवाली पुलिस ने कच्ची शराब को बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 500 लीटर शराब को बरामद किया है। इसके साथ ही तीन लाख 50 हजार रुपये शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह की अगुवाई में पुलिस कर्मियों द्वारा गोखिया गांव के अंश रामचंद्र के पुरवा में स्थित बगिया में घेराबंदी करते हुए कच्ची शराब को बना रहे एक आरोपी शिवलाल तिवारी निवासी गोखिया को गिरफ्तार किया है। मौके से रावेंद्र प्रताप सिंह निवासी थाना मौदहा, हमीरपुर एवं अवध बिहारी निवासी गोखिया भागने में सफल रहे। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया होली त्योहार पर कच्ची शराब को बनाकर गांव-गांव बेचना इनका मुख्य उद्देश्य था। इनके पास से करीब 3 लाख 50 हजार रुपये के शराब बनाने के उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए हैं।गिरफ्तार करने में आबकारी निरीक्षक संदीप नाथ त्रिपाठी, चौकी प्रभारी कृष्ण देव त्रिपाठी, एसआई दीपक सैनी, प्रशांत कुमार, रक्षा देवी, सहित सिपाही अनिल, अरविंद, पंकज, अच्छेलाल, निरंजन, राजेश्वर, बिंदुपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें