फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अष्टमी पर चढ़ाई अठवाइयां, सांग लेकर आस्था दिखाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा/बबेरू। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने मां महागौरी का पूजन-अर्चन किया और अठवाइयां चढ़ाईं। गिरवां स्थित मां विंध्यवासिनी देवी परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सभी श्रद्धालुओं ने गुरुवार को पर्वत पर विराजमान मातारानी का दर्शन किया। गाल पर सांग भेदकर श्रद्धालुओं ने आस्था का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नवरात्र की अष्टमी पर गुरुवार को शहर के महेश्वरी देवी मंदिर और काली देवी मंदिरों के अलावा जनपद के विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अठवाइयां चढ़ाईं। शहर के मुक्तिधाम रोड, विराट नगर में जय मां दुर्गे नवयुवक बाल समाज की ओर से कन्या भोज का आयोजन किया गया। कन्याओं को दही जलेबी, खीर, हलवा, चना आदि का भोज कराया गया। इस दौरान डा. सुरेश कुमार निषाद, ज्ञानेंद्र प्रसाद पांडे, दिलीप निषाद, सचिन, आदित्य, छोटू गुप्ता, अंकित, नरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
इसी तरह मां मनसा देवी नवयुवक बाल समाज मुक्तिधाम उपभोक्ता भंडाररेके समीप भी कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसमें लंबरी, विकास सिंह, पंकज, राहुल, सुरेश, मोनू, अंगद, फूलचंद्र, नरेंद्र, रघुनंदन, अनुज, बच्चा, अंकित, बिल्लू, उमेश, भूरा, रोहित, मनमोहन, मुन्ना, अमित, गुलशन, सुरेंद्र, निंरजन, अनुज साहू आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

अतर्रा में गौराबाबा धाम, चूड़ी गली में बड़ी माता, छोटी माता और भद्रकाली माता मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अठवाइयां चढ़ाईं। सोनारी गली में स्थापित मां काली की प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। नवरात्र में वहां श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचती है। बबेरू कस्बे के रावणा मैदान में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। समिति पदाधिकारियों ने विशाल कन्या भोज का आयोजन किया। मां मढ़ीदाई में गुरुवार को श्रद्धालुओं ने मातारानी को अठवाइयां चढ़ाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें