फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मकान की कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध महिला की मलबे में दबकर मौत

Tue, 07 Oct 2025 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 31 पर्वतिया। स्रोत- परिजन।
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। मकान की कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे में उसका आठ वर्षीय नाती भी घायल हो गया।
विज्ञापन



बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोलाकला गांव निवासी बलराम ने बताया कि उसकी दादी पर्वतिया (80) सोमवार को सुबह अपने घर में चारपाई में अपने नाती विकास (8) के साथ सो रही थी। तभी अचानक घर की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में दोनों लोग मलबे में दब गए। परिजनों ने दोनों को मलबे से निकालकर इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। डाॅक्टरों ने पर्वतिया को जिला अस्पताल रेफर किया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जबकि विकास का इलाज सीएचसी में जारी है। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव ने टोलाकला गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। बबेरू कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि कच्ची दीवार गिरने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें