फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, वृद्ध की कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। रिश्तेदारी में अपनी बड़ी बहन के यहां जाते समय वृद्ध का ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसल गया। उसकी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी है।कोतवाली क्षेत्र के दशरथ पुरवा अंश पिपरहरी निवासी सुदामा (75) शनिवार को अपने घर से अतर्रा रेलवे स्टेशन में ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसल गया।
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर मौत हो गई। पुत्र राम गोपाल ने बताया कि पिता अपनी बड़ी बहन कल्ली के यहां भरतकूप थाना क्षेत्र के बहारपुर जा रहा था। शाम को घर से अतर्रा रेलवे स्टेशन गया हुआ था। घटना की सूचना अतर्रा जीआरपी पुलिस ने परिजनों को दिया है। मृतक के तीन पुत्र शिव मंगल, रामगोपाल, चुन्नूलाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें