फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: 70 साल के बुजुर्ग ने किशोरी से किया दुष्कर्म, चारपाई पर बांधकर कुकृत्य...चीखने पर पहुंचे लोग, रिपोर्ट

Tue, 03 Oct 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda Crime: थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में मरका थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के 70 वर्षीय वृद्ध ने दुष्कर्म किया। पौत्री के दादा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मरका थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बालिका 30 सितंबर को दूध लेने गई थी। वहां एक 70 वर्षीय वृद्ध ने उसे चारपाई पर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए।

विज्ञापन

उसी समय किशोरी का दादा भी आ गए। दादा ने कोतवाली तहरीर देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। किशोरी की मां अपने मायके में रह रही है। पिता मानसिक रोगी है। दोनों पुत्रियां अपने दादा के घर रहती हैं। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें