फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आंगन में सो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या

Fri, 06 Oct 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर में घुसे बदमाशों ने आंगन में सो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। बगल में दूसरी चारपाई में सो रही पत्नी को घटना की भनक तक नहीं लगी। रात में वृद्ध का पौत्र लघुशंका के लिए उठा, तब घरवालों को घटना की जानकारी हुई। घटना के समय वृद्ध का एकलौता पुत्र पेट्रोल पंप में नौकरी करने गया था।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुत्र की तहरीर पर शहर कोतवाली में अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आशनाई से जोड़कर घटना की जांच कर रही है। हालांकि पुत्र ने हत्या का कारण अज्ञात बताया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी सीताराम राजपूत (72) बुधवार रात अपने घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। बगल में उसकी पत्नी कुवरियां दूसरी चारपाई में सो रही थी। दोनों की चारपाई के पास फर्राटा पंखा भी लगा था। आशंका जताई जा रही है कि रात करीब डेढ़ बजे कच्चे मकान के पीछे की ओर से गिरी दीवार से बदमाश दाखिल हुए और सीताराम की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

गोली सीने के पास हाथ के नीचे लगी है। अंधेरे में हत्यारे घटना को अंजाम देकर भाग निकले। घटना के समय उसकी बहू लीला अपने दो पुत्रों के साथ अपने कमरे में सो रही थी। पुत्र अशोक बांदा में कालूकुआं स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप में ड्यूटी करने गया था।
मृतक सीताराम के मकान से सटे दूसरे मकान के हिस्से में उसका भतीजा उत्तर राजपूत भी अपने कमरे में सो रहा था। हत्या की भनक किसी को भी नहीं लगी। रात के समय सीताराम का पौत्र रोहित (9) लघुशंका के लिए जागा तो घटना की जानकारी हुई। उसने बगल में दूसरी चारपाई में सो रही अपनी दादी कुवरियां को जगाया।
कुवरियां ने अपने पुत्र अशोक और अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर एसपी अंकुर अग्रवाल, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम, शहर कोतवाल अनूप दुबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेसिंक टीम, डॉग स्क्वायड से जांच कराई। पुत्र अशोक राजपूत ने बताया कि उनकी गांव में किसी तरह की कोई रंजिश नहीं है। उसके पिता की किसने हत्या की या कौन हो सकता है यह वह नहीं बता सका। मामले में एसपी का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुत्र की तहरीर पर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें