जसपुरा। कस्बे से सवारियां भरकर पैलानी जा रहा ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ जाने से बड़ी पुलिया के पास पलट गया। रिक्शे में सवार वृद्ध की मौत हो गई।
जसपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी लखनलाल पांडे (55) कस्बे के ही ई-रिक्शा चालक रहमान के साथ पैलानी जा रहे थे। कस्बे की बड़ी पुलिया के पास ई-रिक्शा तेज रफ्तार होने के कारण असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में लखनलाल पांडे रिक्शे के नीचे दबकर घिसट गए, उनकी कमर की हड्डी टूट गई। रिक्शे में सवार अन्य लोग भी घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को जसपुरा सीएचसी पहुंचाया। वहां से लखनलाल को जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुत्र गुड्डू ने बताया कि उनके पिता सुबह 10 बजे घर से निकले थे। जसपुरा थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने बताया कि ई रिक्शा पलटने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।