फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: झोपड़ी में आग लगने से वृद्ध की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खाना बनाते समय झोपड़ी में आग लगने से वृद्ध की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधनकलां गांव के मजरा हरवंश पुरवा की है। 70 वर्षीय मेवालाल गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर रहता था। परिजन गांव स्थित घर में रहते हैं। मंगलवार की दोपहर वह रोज की तरह खाना बना रहा था, तभी झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी के अंदर बकरियां भी बंधी हुई थीं। इनको निकालने की कोशिश में बुजुर्ग झोपड़ी में ही फंस गया और जलकर मौत हो गई। शाम के समय वहां से गुजरे चरवाहों ने झोपड़ी जली हुई देखी अंदर झांके तो बुजुर्ग का अधजला शव पड़ा हुआ था। चरवाहों की खबर पाकर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के मुताबिक वृद्ध का एक पुत्र रामकेश परदेस में रहकर काम करता है। उसे भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें