बांदा (ब्यूरो)। सड़क पार कर रहे वृद्ध की कार की टक्कर से मौत हो गई। फंसकर वह दूर तक घसीट गया। गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ा। पैलानी थाना क्षेत्र के चौकी पुरवा गांव का सुंदर लाल (70) पुत्र मंगलिया मंगलवार को शाम शौच के लिए जा रहा था। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया और फंसकर दूर तक घसीट गया। आसपास के लोगों ने कार को घेर लिया। उसी की कार में तत्काल सीएचसी लाए। यहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। उधर, मृतक के भाई श्याम लाल ने आरोप लगाया कि कार चालक को पुलिस ने पूछताछ कर छोड़ दिया है। सुंदर लाल के पास पांच बीघे खेती थी। अपने 4 बेटों के साथ मिलकर वह खेतीबाड़ी का काम करता था। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि कार चालक पकड़ा नहीं जा सका। मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। उधर, दूसरी घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव का रजुरिया (30) पति राम औतार मंगलवार की दोपहर अपने पुत्र संतोष के साथ बांदा दवा लेने आया था। लौटते समय बाबूलाल चौराहे के पास ई-रिक्शा चालक ने पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया। रजुरिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।