फोटो 20 बीएनडीपी 11- जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में हंगामा काटते परिजन। संवाद
परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा
डॉक्टर ने आरोपों को बेबुनियाद बताया संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बाइक की टक्कर से वृद्ध नाई गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाए। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव निवासी शंभू सेन (65) गांव में नाईगीरी का काम करते थे। सोमवार को घर से दुकान जा रहे थे। गांव की सड़क पर पीछे से आए बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने ट्राॅमा सेंटर में हंगामा किया। बेटे भोला ने आरोप लगाया कि पिता को डॉक्टरों ने देखा तक नहीं। जांच के लिए सीटी स्कैन लिख दिया। वह जांच कराने चले गए। इस बीच उन्होंने दम तोड़ दिया। आरोप है कि मरहम पट्टी के नाम पर 170 रुपये भी अस्पताल कर्मियों ने ले लिया।
ट्रामा सेंटर में तैनात ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि शंभु दुर्घटना में घायल होकर आए थे। हाथ और सिर में चोट आईं थीं। जांच के लिए सीटी स्कैन कराने के लिए भेजा गया था। उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान मौत हो गई। इलाज में लापरवाही के आरोप में गलत बताया है।