फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खेत में हुए हादसे को घर में होना बता रहे अधिकारी

Sat, 01 Jul 2023 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव में गुरुवार शाम को गांव के बाहर खेत में लगे ट्यूबवेल के सर्पोटिंग तार में उतरे करंट से पिता और दो पुत्रों की मौत हो गई थी। घटना में ग्रामीण बिजली विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। मामले में बिजली विभाग की तरफ से सफाई में प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें घटनास्थल खेत के बजाय मृतकों के घर में होना बताया है।
विज्ञापन

परसौली गांव निवासी गोरेलाल गुरुवार की शाम खेत में धान का बीज डालने गया था। गांव से कुछ दूरी पारिवारिक प्रदीप यादव का निजी ट्यूबवेल लगा है। यहीं पर ट्यूबवेल के पास रखे ट्रांसफार्मर के खंभों के सपोर्टिंग तार में उतरे करंट की चपेट में गोरेलाल आ गया था। जिसे बचाने के प्रयास में उसका बड़ा बेटा अतुल व दीपू भी झुलस गए थे।
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद थे, उन्होंने बताया कि घटना के वक्त कई किसान वहां पर मौजूद थे। तीनों को सपोर्टिंग तार में चिपका देख लाठी डंडों से किसी तरह अलग कर सीएचसी ले जाया गया था। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। उधर शुक्रवार को अधिशाषी अभियंता उदय प्रताप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि घटना के कारण की जांच के लिए लाइनमैन को गांव भेजा था।
विज्ञापन

जहां पर पता चला कि गोरेलाल यादव के घर के कनेक्शन के केबल में ज्वाइंट था। बारिश के दौरान सपोर्टर वायर में करंट उतर गया। इसी समय गोरेलाल कच्चे मकान के ऊपर पॉलीथिन डालने पहुंचा था। वह कटे केबल की चपेट में आ गया था। जिसे बचाने के प्रयास में उसके बेटे अतुल व दीपू भी आ गए थे। इससे तीनों की मौत हुई थी। प्रकरण में किसी प्रकार की विभाग की लापरवाही सामने नहीं आई।


करंट से गोरेलाल व उसके दो बेटों की मौत हो गई थी। तीनों शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। तीनों अर्थियां एक साथ उठीं। गांव के बाहर खेत में तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूरे मोहल्ला में सन्नाटा पसरा है। घरों में चूल्हे नहीं जले। हर कोई इस घटना से गमजदा है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बिजली की लाइन काफी नीचे झुकी है। इसे सही कराने के लिए कई बार विभागीय अफसरों से कहा गया। लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है। ऐसे में भविष्य में इसी तरह की कोई घटना होने का अंदेशा लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें