फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खेल से रहता है तन और मन स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-19 बीएनडीपी-18 खेलो इंडिया के तहत मशाल यात्रा को कमिश्नर व डीएम हरी झंडी दिखाकर रवाना करते।
विज्ञापन

खेल से रहता है तन और मन स्वस्थ
मंडलायुक्त बोले-बेहतर प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कर सकते हैं रोशन
अफसरों ने हरी झंडी दिखाकर मशाल रैली को किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। खेलो इंडिया की मशाल रैली को चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त आरपी सिंह और डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जीआईसी मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले रैली में शामिल खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
मंडलायुक्त आरपी सिंह ने कहा कि खेल एक ऐसी विधा है, जिससे तन और मन स्वस्थ तो रख सकते ही है, बेहतर प्रदर्शन कर धन भी अर्जित किया जा सकता है। खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त कर शोहरत विश्व में पा सकते हैं। जिस खेल में रुचि हो, उसमें बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने टीम लीडर को स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने विभिन्न विद्यालयों से आए छात्रों, खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के तहत तीन जून तक प्रदेश के चार जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलों में सफलता प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करते हुए निरंतर लगे रहें, सफलता अवश्य मिलेगी। मशाल रैली में पैदल चलकर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कई विद्यालयों के बच्चों ने रैली में प्रतिभाग किया। पद्यश्री उमाशंकर पांडेय, डिप्टी कलक्टर रजत वर्मा, रामेंद्र शमा, स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें