कालिंजर। क्षेत्रीय सहकारी समिति और कैलाश सहकारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संचालकों को समारोह के बीच शपथ दिलाई गई। शुक्रवार को सांसद आरके सिंह पटेल ने उन्हें शपथ दिलाई। कहा कि आपस में मिलजुलकर सौहार्द के साथ समाज में जीवन यापन करने को ही सहकारिता कहते हैं। अब धीरे-धीरे यह समाप्त हो रहा है।
विधायक ओममणि वर्मा ने कहा कि कहा कि दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ करें। क्षेत्रीय सहकारी समिति अध्यक्ष सुनीता शर्मा, उपाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी, कैलाश सहकारी समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी, उपाध्यक्ष जयराम राजपूत, संचालक गनपत तिवारी, शरद तिवारी, राजकुमार द्विवेदी, दिनेश मिश्र, कोमल कुशवाहा, रामलाल वर्मा, रज्जू यादव, साधना तिवारी, रेखा द्विवेदी आदि ने शपथ ली। ब्लाक प्रमुख नरैनी मनफूल पटेल, बड़ोखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, सहकारी सहायक निबंधक राजेश चौधरी, उदित नारायण, राकेश मिश्रा, सुरेश सोनकर आदि उपस्थित रहे।