बांदा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पैरामेडिकल कॉलेज नर्सिंग स्कूल में मंगलवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान छात्राओं ने खुद मतदान करने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली। कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में कॉलेज के अध्यक्ष मकबूल ने बताया कि 20 मई को सभी काम छोड़कर देश हित में वोट अवश्य डालें। लोकतंत्र की खूबसूरती मतदान में है, इससे मजबूत और स्थाई सरकार बनती है। लिहाजा चुनाव में सभी लोगों को वोट देना चाहिए। छात्रा प्रियंका के मुताबिक वह पहली बार मतदान करने जा रही है। स्नेहा का कहना है कि राष्ट्रहित में मतदान बेहद जरूरी है। (संवाद)