फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य व कक्ष समन्वयक पर अभद्रता का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राएं प्रधानाचार्य व कक्ष समन्वयक पर अभद्रता करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि कठोर व्यवहार से एक छात्रा की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इंटरनल परीक्षा में फेल करने की धमकी देने से सभी मानसिक रूप से परेशान हैं। कालेज प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है।
विज्ञापन


रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के परिसर में चल रहे बीएससी नर्सिंग कालेज के छात्र-छात्रााओं ने कालेज की प्रधानाचार्य डा. विजया सारथी व कक्ष समन्वयक सोनाली दीक्षित से खफा हैं। उन्होंने मेडिकल कालेज के प्राचार्य को शुक्रवार दोपहर शिकायती पत्र देकर बताया कि वह 2022 बैच के छात्र-छात्राएं हैं। आरोप लगाया कि गुरुवार को उनकी प्रधानाचार्य व कक्ष समन्वयक की ओर से उनके साथ अभद्र व्यवहार व कठोर भाषा का प्रयोग किया गया। जिससे उनके बैच की छात्रा अंजली निवासी जिला सीतापुर की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। उसे कालेज में भर्ती कराया गया। वहां से प्रधानाचार्य व कक्ष समन्वयक को बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आईं। उन्होंने नाटक करना बताया। इंटरनल परीक्षा में फेल करने को कहा गया। इ
ससे सभी छात्र-छात्राएं मानसिक रूप से परेशान हैं। ऐसा उनके साथ इस लिए हो रहा कि उनकी जांच के लिए जो कमेटी गठित है उसमें सभी ने उनके विरुद्ध बयान दिया है। इसी नाराजगी के चलते उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। मामले में शीघ्र कार्रवाई की जाएा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार कौशल ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कमेटी गठित कर जांच की जा रही है। नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य साउथ से हैं, इसलिए कुछ भाषा संबंधी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें