फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एनएसएस की महानायिका गीतांजलि व नायिका सुलेखा बनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन सोमवार को हो गया। एनएसएस की प्रथम, द्वितीय व तृतीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी क्रमश: डॉ.सबीहा रहमानी, ज्योति मिश्रा व डॉ.अंकिता तिवारी की अध्यक्षता में छात्राओं ने शहर के दरी मोहाल, बारी मोहाल तथा अहीर मोहाल में सर्वेक्षण कर स्वास्थ्य, पोषण, प्रदूषण, नशीले पदार्थों के सेवन, लिंग समानता, मिशन शक्ति, जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर जागरुकता अभियान चलाया। सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जयन्ती सिंह, डॉ. अस्तुति वर्मा एवं नीतू सिंह के निर्देशन में छात्राओं ने सर्वे रिपोर्ट तैयार की। समापन समारोह की अध्यक्षता जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह ने की। स्वाति, मुस्कान, खुशबू, अंजू, आलिया ने बाल विवाह और दहेज प्रथा पर नुक्कड़ नाटक व सुलेखा, मंजुला, आरती ने लोकगीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। अनुष्का के मनमोहक नृत्य को सराहा गया। शिवानी वर्मा ने गजल, सृष्टि यादव ने कविता प्रस्तुत की। शिविरार्थियों में गीतांजलि, अनुष्का व माया निषाद ने सर्वे रिपोर्ट साझा की। डॉ. सबीहा रहमानी व डॉ. अंकिता तिवारी शिविर की आख्या प्रस्तुत की। शिविरार्थियों में गीतांजलि को महानायिका व सुलेखा को नायिका घोषित किया गया। संचालन ज्योति मिश्रा ने किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें