बांदा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल अब 11 मई को बांदा में महिलाओं की जागरूकता चौपाल और जनसुनवाई करेंगी। यह कार्यक्रम सोमवार को प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस सभागार में होगा। जहां महिलाओं के उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज व अन्य समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा और पुलिस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी जिला प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। गौरतलब है कि इससे पूर्व अर्चना पटेल को 7 मई को आना था लेकिन वहीं नहीं आईं थी।